नगर के बस स्टैंड क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें तहबाजारी ठेकेदार एक ईरिक्शा चालक के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि, बस स्टैंड पर हर समय पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं l उसके बाद भी इस तरह की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
बीबीनगर में शुक्रवार को बस स्टैंड पर एक ई रिक्शा चालक एक दुकान पर सामान उतार रहा था। तभी तहबाजारी ठेकेदार वहां पहुंचा और पैसों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले ईbरिक्शा चालक ने रॉड निकाल कर ठेकेदार के साथ मारपीट की, जिसके बाद ठेकेदार ने रॉड छीनकर ईरिक्शा चालक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
बताया गया कि बस स्टैंड पर हर समय पुलिस पिकेट तैनात रहती है, उसके बाद मारपीट की घटना होना बड़ी बात है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में ठेकेदार हरिओम निवासी सालाबाद धुमेड़ा ई-रिक्शा चालक से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
आरोपी ठेकेदार पर कारवाई की जा रही है। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ई रिक्शा चालक ने पहले मारपीट की है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।