फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में मेहमान के लिए जनरेटर की करनी होती थी व्यवस्था : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा की सरकार में एक सप्ताह दिन और अगले सप्ताह सिर्फ रात में बिजली आती थी। मेहमान आने पर इज्जत बचाने को जेनरेटर की व्यवस्था करनी पड़ती थी। 2017 के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति करना शुरू किया। सपा की सरकार सिर्फ गुंडों की रही है। सपा के कार्यकाल में थाने और चौकियों को दलाल चलाते थे। हमारी भाजपा सरकार सुशासन लाने और डाॅ. आंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

मंगलवार को नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा महानगर की ओर से आयोजित डाॅ. आंबेडकर सम्मान समारोह के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सपा मतलब गुंडों की पार्टी। आठ साल पहले गुंडे, माफिया, अपहरणकर्ता खुले आम अपराध करके सीना तानकर घूमते थे। प्रदेश में जब भाजपा सरकार आई तो गुंडों और माफियाओं ने या तो प्रदेश छोड़ दिया या फिर जेल के पीछे चले गए।
ब्रजेश पाठक यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सपा ने केवल अपने परिवार और सैफई का विकास किया। लेकिन भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की बयार बहा दी। आज हाईवे, एक्सप्रेसवे का जाल बिछा है। घंटों का समय मिनटों में पूरा हो रहा है। आठ साल पहले गाजियाबाद से मेरठ पहुंचने में दो से अधिक का समय लगता था, आज 40 मिनट में मेरठ की दूरी तय हो रही है। नमो भारत ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन, शहरों में ई-बसे लोगों को सुखद सफर का अनुभव करा रही हैं। बाबा साहेब के सपनों को साकार करने में भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कहा कि 1952 में बाबा साहेब चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें हरवा दिया। कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है। सपा और कांग्रेस ने दलितों और शोषितों का बहुत अपमान किया।
विज्ञापन

-
अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता था, इलाज के लिए सिफारिश लगानी पड़ती थी
उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 के पहले अस्पतालों में न तो दवा मिलती थी और न ही ठीक से उपचार मिलता था। भाजपा सरकार में दवा और इलाज की पर्याप्त सुविधा मिल रही है। सभी प्रकार की जांचें मिल रही हैं। आयुष्मान भारत का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने मंच से कहा कि यदि किसी को अस्पताल में कोई दिक्कत या परेशानी होती है या इलाज, दवा नहीं मिलती है तो वह मुझे पत्र भेजकर बता सकता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें