फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कारोबार बढ़ाने के नाम पर सेवानिवृत्त सूबेदार से छह लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार जयप्रकाश ने गांव नूरपुर के रहने वाले अभिषेक उर्फ जानी व दीपक पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने उनके बेटे को अपने कारोबार में साझेदार बनाने और अपना कारोबार बढ़ाने का हवाला देकर रकम ले ली लेकिन अब रुपये लौटाने से इन्कार कर अभद्रता कर रहे हैं।
विज्ञापन

जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अभिषेक और दीपक दोनों भाई हैं। उन्होंने अपना वाईफाई और डाटा केबल का कारोबार बताया जिसे और आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद मांगी और बेटे को साझेदार बनाने की बात कही। रुपये लेने के बाद उन्होंने वाईफाई का केबल व उपकरण अन्य किसी को बेच दिए और अब रुपये लौटाने से इन्कार कर रहे हैं। रुपये मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। मामले में उन्होंने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें