फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती की आत्महत्या के मामले में मां ने पुलिस को सौंपा सुसाइड नोट व सल्फास का पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में मौत के दो दिन बाद मृतका की मां ने पुलिस को एक सुसाइड नोट और सल्फास की टैबलेट का खाली पैकेट सौंपा है। मां का कहना है कि बेटी के बैग से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें युवती ने एक युवक से दोस्ती करने की बात कुबूल की है। साथ ही दो युवकों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने तीन युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का साक्ष्य नहीं ला पाई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों की सीडीआर निकाली जा रही है। इन्हीं साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन

युवती की मां का कहना है कि आत्महत्या से पहले बेटी ने सुसाइड नोट लिखकर बैग में रख लिया था, सल्फास की टैबलेट निगलकर खाली पैकेट भी बैग में ही रखा था। नोट में उसने सुभाष नाम के युवक से प्यार का इजहार किया है। उसे अच्छा इंसान बताया है, लेकिन उसे दुख नहीं पहुंचाने की बात कही है। सुसाइड नोट में दो अन्य युवकों के नाम भी उजागर किए हैं। बताया है कि दीपांशु ने उसके साथ कुछ नहीं किया, जबकि पंकज ने सबकुछ किया है। उसके बाद से अब ये बीमारी उसका पीछा नहीं छोड़ रही। पीड़ा बयां की है कि उसकी मजबूरी को किसी ने नहीं समझा, शायद मौत के बाद समझ में आ जाए। बेटी की मौत के दो दिन बाद पीड़ित मां थाने पहुंची और बैग से मिले सल्फास का खाली पैकेट और सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है।

......

चौकी पुलिस की लापरवाही उजागर

एएमजी अस्पताल से युवती को गंभीर हालत में दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मरने से पहले युवती के बयान दर्ज नहीं किए। पुलिस का कहना है कि सूचना देरी से मिली। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस अभी तक दिल्ली से नहीं ला पाई है।
विज्ञापन


.....

वर्जन....

सुसाइड नोट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है, तीनों आरोपियों की सीडीआर निकाली जा रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी और गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


-उपासना पांडेय, एसीपी नगर कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें