मोदीनगर। दहेज में बड़ी कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पिटाई कर विवाहिता को उल्टा लटका दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विवाहिता के चचेरे भाई पर भी ससुरालियों ने उस्तरे से हमला किया। आरोप है पति ने चचेरे भाई के चेहरे पर उस्तरे से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
लोनी स्थित जावली गांव निवासी सीमा की शादी मोदीनगर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। सीमा ने बताया कि दहेज में कार और नकदी दी गई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से नाखुश थे और बड़ी कार व और नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने रविवार रात सीमा पिटाई कर उसे उल्टा लटका दिया। जानकारी मिलने पर सीमा का चचेरा भाई रिंकू उसकी सुसराल पहुंचा तो सीमा के पति रिंकू ने उस्तरे से उस पर हमला कर दिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।