मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित काजमपुर गेट के समीप लेनदेन के विवाद में आरोपी ने ससुर को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कदीम निवासी रामानंद के अनुसार उनका अपने दामाद अमित निवासी जीतपुर रोड मुरादनगर से रकम लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसी कारण अमित उनसे रंजिश रखता है। अमित काफी समय से रामानंद का पीछा कर रहा था। शनिवार को रामानंद कहीं जा रहे थे इसी दौरान आरोपी दामाद ने उन्हें घेर कर पीट दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।