फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहनों का दबाव बढ़ने और ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की लगातार आवाजाही और वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण रविवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। वाहन दिनभर रेंग रेंगकर चले। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।हापुड़ रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते मोदीनगर-हापुड़ मार्ग की एक साइड में बंद की हुई। इसके कारण मार्ग संकुचित हो गया है। रविवार को लगातार कई ट्रेनाें की आवाजाही हुई तो वहां जाम लग गया। सप्ताह के अंत के कारण वाहनों की अधिकता के चलते जाम की स्थिति और भयावह हो गई। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दिल्ली जाने वाली साइड में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों के गायब रहने के कारण लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि आरओबी निर्माण कार्य के कारण यातायात बाधित हो जाता है। यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें