फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इमरान हत्याकांडः आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। जेवर थाना पुलिस और इमरान हत्याकांड में वांछित आरोपी सालू के बीच बृहस्पतिवार को मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से तमंचा बरामद किया गया। मामले में अभी तक 12 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जेवर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सात अक्टूबर को जहांगीरपुर कस्बा के व्यापारियान मोहल्ले में इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसमें आठ अक्टूबर को इमरान के भाई फरमान ने पुलिस को तहरीर देकर अनीश, नफीस, यूनुस, शेरू उर्फ आरिफ, जान मौहम्मद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें पुलिस अभी नामजद समेत करीब 11 आरोपी को जेल भेज चुकी थी। मामले में वांछित सालू निवासी पठान टोला मोहल्ला पहासू जिला बुलंदशहर की तलाश की जा रही थी।
इसी के चलते बुधवार रात को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। गांव हसनपुर मोड़ पर पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उस पर पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें