फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए ने स्वास्थ्य विभाग को दी 50 पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए ने स्वास्थ्य विभाग को दी 50 पीपीई किट - पीपीई किट पर डाक्टरों ने उठाया सवाल  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद : कोरोना संक्रमण रोकने और इलाज में लगे डाक्टरों सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए आईएमए ने सीएमओ को पीपीई किट सौंपी। आईएमए के अध्यक्ष डा. वीबी जिंदल का कहना है कि अभी 250 पीपीई किट और 300 वीटीएम वायल सौंपेगा।शनिवार को आईएमए पदाधिकारी संजय नगर स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे और उन्हें 50 पीपीई किट प्रदान की। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि आईएमए का इस तरह का प्रयास बेहतर है। वहीं आईएमए के अध्यक्ष वीबी जिंदल ने कहा आईएमए लॉक डॉउन में लोगों को ऑन लाइन के माध्यम से चिकित्सीय सलाह दे रहा है। साथ ही कोरोना मरीज के इलाज में जुटे चिकित्सक  व अन्य स्टाफ के लिए पीपीई किट भी प्रदान की है। आगे भी आईएमए स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा संबंधी उपकरण उपलब्ध कराता रहेगा। इस दौरान आईएमए के पदाधिकारी डा. आशीष अग्रवाल, डा. नवनीत वर्मा अन्य मौजूद रहें। पीपीई किट पर डाक्टरों ने उठाया सवाल  कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने पीपीई किट पर सवाल खड़ा किया है। स्टाफ का कहना है कि मरीजों के इलाज के दौरान जो किट उन्हें दी जा रही है मानक के अनुरूप नहीं है। डाक्टरों का यह भी कहना है कि बार-बार सीएमओ से मौखिक शिकायत की जा रही है, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  इस मामले में सीएमओ डा. एनके गुप्ता का कहना है कि जो किट दान में मिली है, उनके बारे में मैं कैैसे बोल दूं कि यह मानक के अनुरूप हैं या नहीं है, स्टाफ को वही किट दी जा रही हैं जो मानक के अनुरूप है। मैं स्वयं एक डाक्टर हूं, इसलिए डाक्टरों की परेशानी समझता हूं।  -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें