फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्किंग स्थल पर अवैध दुकानों से जाम, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-4 वार्ड-77 स्थित मुख्य बाजार में नगर निगम की तरफ से अधिकृत पार्किंग स्थल पर कथित रूप से अवैध दुकानों के संचालन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुनील वैध ने मेयर, नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि पार्किंग क्षेत्र में दुकानें लगने से वाहन चालकों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल रही, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 300 मीटर लंबे सड़क खंड पर वाहनों के रुक-रुक कर चलने से समय, ईंधन और पर्यावरण तीनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। डॉ. वैध ने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। उन्होंने नगर निगम से पार्किंग स्थल को अतिक्रमण मुक्त कर स्थायी समाधान करने की मांग की है। वहीं जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेकर जल्द अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें