फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध मिट्टी खनन से खाई बनी सर्विस रोड, किसानाें ने डीएमई का निर्माण कार्य बंद करा शुरू किया धरना

विज्ञापन
मोदीनगर। निर्माणधीन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का काम बंद करा धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य सोमवार को बंद कराकर गांव तलहैटा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि प्राइवेट ठेकेदारों ने अवध मिट्टी खनन कर सर्विस रोड को खाई बना दिया। इससे उनका रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव चुड़ियाला, तलहैटा, मुरादाबाद, भटजन और पलौता आदि समेत कई गांवों के किसान सोमवार दोपहर एकत्रित होकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण के निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे और हंगामा करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। भाकियू के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी और अमित प्रधान चुड़ियाला ने बताया कि डीएमई के पांचवें चरण के विस्तारीकरण के लिए आसपास के गांवों के किसानों और ग्रामीणों के लिए बनाई गई सर्विस रोड को बंद करने की साजिश के तहत प्राइवेट ठेेकेदारों ने आठ से दस फिट मिट्टी का अवैध खनन कर वहां खाई बना दी। इसके अलावा एनएचएआई के अधिकारियों ने सरकारी चकरोड को भी कब्जा कर लिया। इससे किसानों की खेतों पर आवाजाही बंद हो गई। इस कारण कृषि कार्य बाधित हो रहे हैं। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक एनएचएआई प्रशासन गड्ढों को नहीं भर देता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर रामकुमार चौधरी, जयकुमार मलिक, अक्षय, सुभाष, विनीत, रामकुमार त्यागी, बलबीर त्यागी और मुकेश त्यागी आदि समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें