फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राम सभा की जमीन पर बना अवैध मदरसा जमींदोज, संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/डासना। सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन ने अपराधियों के सत्यापने के साथ ही अवैध निर्माणों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को डासना के कल्लूगढ़ी क्षेत्र में ग्राम सभा की करीब एक हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसे जामिया अरबिया इशातुल इस्लाम को ध्वस्त कर दिया गया। यह अवैध निर्माण करीब पांच वर्ष पहले किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में लेखपाल अनुपम मिश्रा की शिकायत पर मसूरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली निवासी मदरसा संचालक फारुख बेग के खिलाफ बीएनएस की धारा 223, अवैध कब्जे से संबंधित धारा 329(3) व 329(4) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2 व 3 के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले मंगलवार को खोड़ा क्षेत्र में दो अवैध मदरसे सील किए गए थे। साथ ही एक पर नोटिस चस्पा किया गया था।
कल्लूगढ़ी में करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध मदरसे को हटाने के दौरान पुलिस, पीएस और आरएएफ के करीब एक हजार जवान तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर और जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई में पूरे निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के बाद भी क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में हुआ था कब्जा

प्रशासन के अनुसार, ग्राम सभा की जमीन पर वर्ष 2021 में कब्जा कर मदरसे का निर्माण शुरू किया गया था। इसमें सात कमरे, दो शौचालय और खुला क्षेत्र विकसित किया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने अप्रैल 2025 में बेदखली के आदेश जारी किए थे। साथ ही संचालक पर 1.23 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बावजूद न तो जुर्माना जमा किया गया और न ही कब्जा हटाया गया। अब जाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।



पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ रही तैनात

डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कार्रवाई से पहले सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। घटनास्थल पर 12 थाना प्रभारी, छह एसीपी, दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ तैनात रही। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी गई और पुलिस लगातार गश्त करती रही।



निगरानी जारी, सोशल मीडिया पर भी नजर

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर करीब 25 जवान तैनात किए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी तरह की अफवाह या तनाव न फैल सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-

असामाजिक गतिविधियों की आशंका की जांच

लेखपाल की शिकायत में मदरसे के भीतर असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका भी जताई गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मदरसे से जुड़े लोगों, स्थानीय संपर्कों और फंडिंग के स्रोतों की भी पड़ताल की जा रही है। इस जांच में एलआईयू की मदद ली जा रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

-रविंद्र मांदड़, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें