फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद के प्रताप विहार के फ्लैट में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, यह सामान हुआ बरामद, दो पकड़े

Tue, 10 Mar 2026 10:50 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

प्रताप विहार में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर दो आरोपी बलवान, वसीम को पकड़ा है। एक आरोपी अश्वनी फरार है। पकड़ गए आरोपियों के पास से कुछ सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रताप विहार इलाके के एक फ्लैट में अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण किए जाने का मामला सामने आया है। जिला स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रोब उपकरण, जेली और 16 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों बलवान और वसीम को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी अश्वनी भागने में सफल रहा। मामले में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरियाणा के झज्जर जिले की स्वास्थ्य विभाग टीम को गाजियाबाद में भ्रूण लिंग परीक्षण किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने एक डिकोय (मिथ्या ग्राहक) को जांच कराने के लिए भेजा। उसने आरोपियों से संपर्क कर भ्रूण लिंग परीक्षण कराने की बात कही।

आरोपियों ने उसे प्रताप विहार के एक फ्लैट में बुलाया, जहां पोर्टेबल मशीन के जरिये जांच की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पहले से तैयार संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मार दिया। बताया गया कि आरोपी बलवान पहले भी भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में पकड़ा जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से यही काम शुरू कर देता है।
विज्ञापन


पीसीपीएनडीटी के कार्यकारी नोडल अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई हरियाणा की झज्जर टीम के साथ मिलकर की गई। इस दौरान प्रशासन की ओर से सदर तहसीलदार उमेश त्यागी भी मौके पर मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मौके से बरामद सामान सील कर दिया गया है। संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। फरार आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



गत वर्ष भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले
24 जून : लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

21 जून : लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार, एक फरार

31 मई : लोनी में लिंग परीक्षण करते मकान मालकिन समेत तीन गिरफ्तार।

27 मई : महरौली में छापा मारकर लिंग भ्रूण परीक्षण कर रहे दो लोग गिरफ्तार

17 मई : घिटौरा में पोर्टेबल मशीन से जांच करने पर सात के खिलाफ भ्रूण लिंग परीक्षण की रिपोर्ट दर्ज ।

14 मई : लोनी में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

13 मई : नंदग्राम में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार

09 मई : लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें