फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरा मशीन पर अवैध रूप से पेड़ों का कटान, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित आनंद औद्योगिक क्षेत्र में संचालित आरा मशीन पर वन विभाग की टीम ने 29 जून को छापा मारा। यहां टीम को अवैध रूप से प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ कटते मिले। इसके बाद गाजियाबाद वन रेंज के साहिबाबाद क्षेत्र में तैनात वन दरोगा विनोद कुमार की तहरीर पर आरा मशीन संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में नंदग्राम के दीन दयाल पुरम स्थित गली नंबर पांच निवासी विदित चौहान और अभय प्रताप सिंह को नामजद किया है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में वन दरोगा ने बताया कि उन्हें आरा मशीन पर पेड़ों की अवैध रूप से कटाई का पता चला था। शिकायत मिलने के बाद कुछ दिन उन्होंने निगरानी की और फिर सोमवार को आरा मशीन पर टीम के साथ पहुंचकर छापा मारा। आरोप है कि मौके पर आरा मशीन में नीम के प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ का कटान होता मिला। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की। वन दरोगा ने बताया कि आरा मशीन संचालकों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 77 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें