फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धार्मिक स्थल के समीप हुआ अवैध निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। बेगमाबाद स्थित धार्मिक स्थल के पास सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यहां हुए निर्माण के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता और हिन्दू संगठन आंदोलन कर रहे थे। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता शशांक कश्यप और हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक पंकज कंसल समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग इसके विरोध में आंदोलन कर रहे थे। उनका आरोप था कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है।
पंकज कंसल ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। शशांक कश्यप के अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। दोनों आंदोलनकारी ध्वस्तीकरण की मांग पर डटे थे। मामले को लेकर तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने शिकायत मिलने पर जांच कमेटी गठित की थी। जांच में दुकानें अवैध पाई गईं। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह और एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा भारी पुलिस बल के साथ गांव बेगमाबाद पहुंचे और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि जांच में दुकानें अवैध पाई गई हैं। नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें