फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बिजली बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nगलत बिजली बिल के खिलाफ एकजुट हो रहे लोग\n\n- वैशाली में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान\n\n- लॉक डाउन के बाद गलत बिल भेजे जाने से लोगों में है नाराजगी\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। लॉक डाउन के बाद अब विद्युत विभाग द्वारा भेजे जा रहे अनाप-शनाप बिजली बिल से लोगों में काफी आक्रोश है। विद्युत विभाग के प्रति हर कोई अपने-अपने स्तर से नाराजगी जाहिर कर रहा है। वहीं वैशाली के लोगों ने विभाग की लापरवाही के खिलाफ हस्ताक्षर मुहिम चलाया है।\n\nयह हस्ताक्षर मुहिम दो दिन तक चलाया जाएगा। गलत बिजली बिल के खिलाफ हस्ताक्षर मुहिम को लोग सोशल डिस्टेंशिंग के सथ पूरा कर रहे हैं। वैशाली सेक्टर-6 में यह हस्ताक्षर मुहिम शुरू हो गया है। स्थानीय निवासी नंद नेगी ने बताया कि दो दिन बाद गलत बिल की शिकायत के साथ ही यह हस्ताक्षर मुहिम की कॉपी अटैच कर विभागीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी ताकि वह भेजे गए बिल पर विचार करें और जनता को राहत मिल सके। बता दें कि लॉक डाउन के बाद तीन-तीन माह का बिजली बिल लोगों को पहुंचाया जा रहा है। अधिकतर लोगों की शिकायत है कि बिल बहुत अधिक आया है। जिससे लोगों में नाराजगी है। वैशाली के लोगों का कहना है कि अनियमित विद्युत आपूर्ति, फ्लकचुएशन की वजह से बहुत से लोगों के विद्युत उपकरण तक खराब हो गए हैं। नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति तथा अन्य समस्याओं के लिए शीघ्र निस्तारण की मांग की जाएगी।\n\n-------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें