फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आईआईटी दिल्ली से पास हुआ डिजाइन, साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र में 40 करोड़ से बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साउथ साइट जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में करीब 40 करोड़ से बनाए जाने वाले नाला निर्माण की डिजाइन दिल्ली आईआईटी से पास हो गया है। नाला के निर्माण की फाइल स्वीकृति के लिए यूपीएसआईडीसी ने शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

कांटिनेंटल कार्बन फैक्टरी के पास बनाने वाले नाले की लंबाई 980 मीटर है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस नाले के बनने से साउथ साइट साइड औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी एबीईएस कट के पास गुजर रहे नाले में मिल जाएगा। एबबीएस कट के पास के नगर निगम की ओर से नाला निर्माण कराया जाना है। मौजूदा समय में यह नाला कच्चा है। यूपीएसआईडीसी के डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि कई बार लोग इस खुले नाले में गिर चुके हैं। दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर नाले को पक्का बनाने के लिए एस्टिमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। नाला आरसीसी बनाया जाएगा। चौड़ाई 10 मीटर से ज्यादा रखी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें