मुरादनगर। थाना क्षेत्र निवासी युवती को कहीं भी शादी करने पर युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने धमकी दी है कि अगर तूने कहीं ओर शादी की तो तेरी डोली नहीं अर्थी उठेगी। धमकी के डर से युवती ने जहर पी लिया। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक युवती का रिश्ता तय हो चुका है। कुछ समय बाद युवती की शादी होनी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में युवती को अकेला देख लिया। दीवार कूदकर युवक उसके घर में घुस आया। युवक ने युवती का रिश्ता तय होने पर उसे धमकी है कि यदि तूने किसी ओर से शादी की तो तुझे जान से मार दूंगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। आरोपी की धमकी से डर कर युवती ने घर में रखा जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर फईमु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।