गाजियाबाद। रामलीला देखने व मेले में जाने वाले लोगों को सहूलियत के लिए पुलिस ने घंटाघर रामलीला मैदान व कविनगर रामलीला मैदान के पास पार्किंग स्थल बनाए हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने की अपील की है। पार्किंग के अलावा सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी।
एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि कविनगर रामलीला मैदान के पास चार स्थान और घंटाघर रामलीला मैदान के पास तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं। पार्किंग स्थल से अलग वाहन सड़क पर खड़े पाए जाने पर या ऐसे स्थान पर वाहन खड़े मिलने पर जहां से यातायात में अवरुद्ध होगा। उनके खिलाफ नो पार्किंग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह रहेगा डायवर्जन व पार्किंग स्थल
घंटाघर रामलीला मैदान
तीन अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक जीटी रोड पर रात दस बजे से रात एक बजे तक भारी वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। एक बजे के बाद ही भारी वाहन जीटी रोड पर जा सकेंगे। वहीं, रामलीला मैदान में जाने वाले लोग अपने वाहन चिन्हित किए गए पार्किंग स्थल पर ही करेंगे। असुविधा की स्थिति में यातायात नियंत्रण कक्ष- 9643322904, 0120 2986100 या यातायात निरीक्षक प्रथम- 8130674912 पर संपर्क कर सकते हैं।
पी-1: कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स नगर निगम, रमते राम रोड कट
पी-2: शंभूदयाल इंटर व डिग्री कॉलेज
पी-3: नेहरू युवा केंद्र, आंबेडकर रोड
कविनगर रामलीला मैदान
एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक शाम छह बजे से रात 12 बजे तक सी-ब्लॉक कविनगर की ओर से रामलीला मेले में जाने वाले लोग अपने वाहन केडीबी स्कूल या शूटिंग रेंज में वाहन खड़ा करके पैदल मैदान में जाएंगे। शास्त्रीनगर चौराहे से रहीम मार्ग से होकर रामलीला मैदान में जाने वाले लोग बालाजी कार सिटी तिराहा से बाएं मुड़कर शनि मंदिर तिराहे से होकर जैनमति उजागर मल इंटर कॉलेज में या डीएस क्रिकेट एकेडमी में अपने वाहन खड़े करके पैदल रामलीला मैदान में जाएंगे। असुविधा की स्थिति में यातायात नियंत्रण कक्ष- 9643322904, 0120 2986100 या यातायात निरीक्षक- 9219005151 पर संपर्क कर सकते हैं।
पी-1: केडीबी स्कूल कविनगर
पी-2: शूटिंग रेंज, कविनगर
पी-3: जैनमति उजागर मल इंटर कॉलेज कविनगर
पी-4: डीएस क्रिकेट एकेडमी कविनगर