फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तुम ड्यूटी से लौटकर आओगे तो मेरा मुंह नहीं देखोगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पति को कॉल की और थोड़ी ही देर बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक महिला ने पति को फोन पर कहा था कि तुम ड्यूटी से लौटकर आओगे तो मेरा मुंह नहीं देखोगे। पति ने इसे गुस्से में कहे गए शब्द माने, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खबर आई कि पत्नी ने फंदा लगा लिया। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, महिला के परिजनों ने मायके वालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

इटावा की रहने वाली सोनम (24) ने फरवरी 2022 में बिहारीपुरा आदर्श कालोनी के रहने वाले धर्मवीर से प्रेम विवाह किया था। हालांकि यह शादी परिजनों की मर्जी से ही हुई थी। बुलंदशहर के आजमपुर ककोड़ का रहने वाला धर्मवीर गाजियाबाद में एक फैक्टरी में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक कई महीने से सोनम और धर्मवीर में तकरार रहने लगी थी। सोनम काफी दिन से मायके गई हुई थी और रविवार को ही ससुराल लौटी थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर उसने पति धर्मवीर को फोन किया और दोनों में विवाद हुआ था। सोनम ने जान देने की धमकी दी तो धर्मवीर ने उसे समझाया था। इसके बाद दोपहर को उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मवीर के भाई ने सोनम को पंखे से लटका देखकर शोर मचाया। उसने तत्काल धर्मवीर व पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने सोनम को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के विवाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि सोनम के परिजनों की ओर से उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें