केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह ने अजय राजपूत नाम के व्यक्ति पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। आरोप है अजय ने पैसे लेकर टिकट वितरण करने की बात लिखकर स्टेटस पर लगा दिए। उनका कहना है कि इससे उनकी ओर उनके परिवार की छवि खराब हुई है। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में अजय राजपूत के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
उनका कहना है कुछ लोग उनपर आरोप लगा रहे हैं कि निकाय चुनाव में पैसे लेकर टिकट बांटे जा रहे हैं। इससे समाज में मेरी छवि खराब हुई है और मानसिक तौर पर परेशानी हो रही हैं। एसीपी नगर सुजीत राय का कहना है की मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।