फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं जमा कराया तो जाएगी गैस सब्सिडी

Wed, 23 Nov 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
aadhar card - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिन उपभोक्ताओं ने बैंक में अभी तक अपना आधार कार्ड जमा नहीं किया है, उनकी गैस सब्सिडी नवंबर के बाद रोक दी जाएगी। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक का समय दिया है। इसके बाद कंपनियां ग्रेस पीरियड नहीं बढ़ाएंगी। गाजियाबाद में तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड बैंक  एकाउंट से लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन


दिसंबर 2016 से बिना आधार कार्ड लिंक कराए उपभोक्ताओं के बैंक एकाउंट में गैस सब्सिडी नहीं जाएगी। गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार ने बताया कि गैस सब्सिडी के लिए जरूरी है कि उपभोक्ता का आधार कार्ड उसके बैंक एकाउंट से लिंक होना चाहिए। यदि किसी उपभोक्ता का एकाउंट लिंक नहीं होगा, उसे सब्सिडी नहीं मिलेगी।

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो बार ग्रेस पीरियड बढ़ाया ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता अपने आधार कार्ड को लिंक करा सकें, लेकिन अभी भी तीन लाख उपभोक्ताओं ने अपना आधार कार्ड बैंक एकाउंट से लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये उपभोक्ता अपना कार्ड 30 नवंबर तक लिंक करा सकते हैं। यदि इस बीच कोई उपभोक्ता रह जाता है तो यह माना जाएगा कि उसे गैस सब्सिडी नहीं चाहिए। दिसंबर के पहले सप्ताह तक उपभोक्ताओं का फाइनल डाटा कंपनियों के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें