फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाना नहीं मिला तो खुद को पुलिसकर्मी बता रेस्टोरेंट मालिक को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर स्थित मदन स्वीट्स पर रेस्टारेंट बंद होने के बाद बृहस्पतिवार रात को खाना लेने गए युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर स्टाफ को पीटा। शराब के नशे में धुत आरोपियों ने बीच-बचाव में आए रेस्टोरेंट के मालिक यशवीर यादव को भी नहीं बख्शा और उनको अगवा करने की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट पर पथराव भी किया, जिसमें कई लोग पत्थर लगने घायल हो गए। मामले यशवीर यादव ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यशवीर यादव का शास्त्रीनगर ई-ब्लाॅक में मदन स्वीट्स से नाम से रेस्टोरेंट है। यशवीर यादव ने बताया कि रात को 10 बजे के आसपास उनका रेस्टोरेंट बंद हो जाता है। स्टाफ सामान समेटने में लगा हुआ था। करीब पौने 11 बजे के आसपास चार युवक कार से उतरे और खाना मांगने लगे। सभी लोग शराब के नशे में थे। स्टाफ ने रेस्टोरेंट बंद होने की बात कही तो धमकी दी कि वह पुलिसकर्मी हैं और हर हाल में खाना लेकर जाएंगे। इसके बाद उन्होंने स्टाफ को गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर वह मौके पर खुद पहुंचे तो उनको भी आरोपियों ने पीटा और युवक के कहने पर उनको उठाकर कार में बैठाने लगे। आरोपियों ने रेस्टोरेंट पर पथराव शुरू कर दिया। किसी तरह स्टाफ और आसपास इकट्ठा हुए लोगों के दखल पर आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

यशवीर यादव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके पैर में पत्थर लगा है। घायल हुए अन्य कर्मचारियों का भी उपचार कराया गया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी हाेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पहचान होने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।

वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज
पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई। इसमें पुलिसकर्मी होने की बात आने पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने कहा कि कमिश्नरेट में व्यापारी कितना सुरक्षित हैं, इस घटना ने इसकी हकीकत बयां कर दी है।


बना रहे समझौते का दबाव :
यशवीर यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उनके पास समझौते के लिए कई लोगों के फोन आ रहे हैं। एक पुलिसकर्मी ने उनको खुद फोन किया और मामले में समझौता करने को कहा है। पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। सीसीटीवी में चेहरे साफ दिख रहे हैं, इसके बावजूद भी आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें