फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोचिंग सेंटर में घरेलू कनेक्शन मिला तो तत्काल काटी जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद ऊर्जा निगम ने जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों की बिजली व्यवस्था की जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत विजिलेंस और बिजली निगम की संयुक्त टीमें कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करेंगी। चूंकि कुछ कोचिंग सेंटरों पर जांच की गई है तो वहां पर घरेलू कनेक्शन से बिजली का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर व्यावसायिक गतिविधियां घरेलू बिजली कनेक्शन से संचालित करने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में संस्थानों की जांच कराई जाएगी। यदि किसी कोचिंग सेंटर समेत अन्य संस्थानों में घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक उपयोग मिला तो कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटा जाएगा और उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग श्रेणी का बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य है। सुरक्षा मानकों और विद्युत भार के अनुरूप कनेक्शन न होने से आग लगने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने अपील की कि संचालक समय रहते स्वयं ही अपने कनेक्शन की श्रेणी जांच कर लें और यदि आवश्यक हो तो उसे व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित करा लें।
सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोचिंग संस्थान में नियमों के विपरीत बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम, जोन तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें