गाजियाबाद। मुंबई में यम्मो ब्रांड की जिस आइसक्रीम में उंगली मिली, वह गाजियाबाद की नहीं, पुणे की फैक्टरी में बनी थी। पहले बताया जा रहा था कि यह अाइसक्रीम ट्रोनिकी सिटी स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम फैक्टरी से भेजी गई थी।
इस सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने फैक्टरी का निरीक्षण किया। टीम ने यूमो ब्रांड के मैंगो, अल्फांसों आइसक्रीम सहित कुल्फी, बटर स्कॉच और चोकोबार के नमूने लिए हैं, जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिला अभिहीत अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फर्म के इंचार्ज संजय शर्मा ने जानकारी दी है कि मुंबई की कंपनी ने लैटरहेड पर लिखकर यह जानकारी दी है कि जिस आइसक्रीम में उंगली मिली वह कंपनी पुणे में स्थित है।