गाजियाबाद। मानसिक आश्रय स्थल संचालित करने के इच्छुक लोगों से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने आवेदन मांगा है। स्वैच्छिक संस्थाओं , संगठनों से आवेदन मांगा गया जो मानसिक मंद व्यक्तियों के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके लिए मानसिक आश्रय गृह, सह प्रशिक्षण केंद्र योजना संचालन की पात्रता रखते हैं वह वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि आवेदन 15 जुलाई तक जमा करा सकते हैं। आवेदन की तीन प्रतियों को विकास भवन स्थित कमरा नंबर 131 में जमा कराएं। आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की बेवसाइट http://updivyangshaktingo.in लिया जा सकता है।