माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शिरडी साईं बाबा संगठन की तरफ से रविवार को शालीमार गार्डन के शिव चौक पर कोरोना फाइटर्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस के लिए एक-एक मीटर दूरी पर गोले बनाए गए। इसके बाद सभी फाइटर्स का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। संगठन के संस्थापक जेपी शिशौदिया ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के दौरान से संस्था के लोग लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इसमें प्रशासन और पुलिस का भी सहयोग रहा। अभी तक विभिन्न जगहों पर संस्था की 11 यूनिटों का संचालन हो रहा है। जिसमें लोगों को आटा, दाल, तेल, चीनी और अन्य सामान दिया जाता है। फिलहाल कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद पति पप्पू पहलवान, पवन रेड्डी और शालीमार गार्डन चौकी के पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी व मीडिया कर्मियों का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान सतीश दीक्षित, रोमित अग्रवाल, भावना, ललित, अजय, देवेंद्र, प्रमोद, निशु, रीना शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ------------------------ सुमित कुमार