- निहो स्कॉटिश सोसायटी में आरडब्ल्यूए ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंंदिरापुरम की निहो स्कॉटिश सोसायटी में कोरोना वायरस से पीड़ित बुजुर्ग की रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी हो गई। सोसायटी पहुंचने पर लोगों ने उनका शंख व तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं, आरडब्ल्यूए ने पुष्पवर्षा से उनका उत्साहवर्धन किया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी अजय तंवर ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले एक बुजुर्ग पिछले दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उनकी प्राइवेट लैब से टेस्ट कराने पर पुष्टि हई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत संज्ञान लेकर मरीज को उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां से पूर्ण इलाज होने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे सोसायटी पहुंचने पर लोगों ने शंख और तालियां बजाकर स्वागत किया। इस पर परिवार ने भी आभार प्रकट किया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बुजुर्ग पर पुष्पों की वर्षा की। इससे वह काफी प्रसन्न हुए। ------------------------------- सुमित कुमार