फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीआईजी के घर से बोल रहा हूं... कह ठगे 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के शास्त्रीनगर की रहने वाली प्रीति भाटी से साइबर ठग ने उनके मेडिकल स्टोर से दवाई लेने और उसका भुगतान करने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने खुद को डीआईजी के घर से बताकर विश्वास जताकर ठगी की।
विज्ञापन


प्रीति का कहना है कि उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने उन्हें व्हाट्सएप पर दवाई की पर्ची भेजकर दवाई मंगवाने की बात कही। उन्होंने उसी नंबर पर संपर्क कर दवाई लेने की बात कही तो उसने उन्हें पेटीएम के जरिये दवाई के 7500 रुपये का भुगतान करने की बात कही। शातिर ने उन्हें 17500 रुपये भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजकर कहा कि गलती से चले गए हैं।
आप उन्हें 10 हजार रुपये वापस भेज दें। उन्हें जब उन्हें दो-तीन बार में रुपये भेजे तो नहीं आने की बात कहकर कई बार में उसने उनसे 30 हजार रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन




क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर 3.91 लाख ठगे
गाजियाबाद। कविनगर के शास्त्रीनगर के रहने वाले विकास त्यागी से साइबर ठगों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर 3.91 लाख रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें