फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुंदर भाटी गैंग का आदमी बोल रहा हूं... पांच लाख नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर की चुड़ियाला चौकी स्थित डीलना गांव निवासी बाउंसर दीपक बैंसला से सुंदर भाटी गैंग का आदमी बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दीपक बैंसला मेरठ के परतापुर बाइपास स्थित रिसोर्ट पर बाउंसर हैं। दीपक ने बताया कि लगभग सप्ताहभर पूर्व ड्यूटी से लौटते समय से एक बिना नंबर की कार सवारों ने कई किमी तक उनका पीछा किया और जंगल में पहुंचते ही रोक कर हमला करने का प्रयास किया। दीपक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। आरोप है कि इसके बाद दो अज्ञात नंबरों से दीपक को व्हाट्सएप पर वीडियो और वाॅयस कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने दीपक को 12 से अधिक बार कॉल कर धमकाया। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें