फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह मुन्नी हुई मालामाल: शाहरुख ने अपनी बेगम के खाते में भेजे रुपये, पहुंच गए अशोक की पत्नी के अकाउंट में

Sat, 27 Dec 2025 06:53 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत साइबर फ्रॉड का फंडा, पति द्वारा पत्नी के खाते में पैसे ट्रांसफर करने पर पैसे दूसरे के खाते में डेबिट हो गये, कस्टमर केयर पर पता चला कि उनकी पत्नी का नंबर किसी और के खाते से जुड़ा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए रुपये, दूसरी महिला के अकाउंट डेबिट हुआ पैसा - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी सेक्टर दो निवासी शाहरूख अख्तर पुत्र शमीम अख्तर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2 जुलाई को उसने अपनी पत्नी के फोन नं पर 38 हजार 700 रुपये ट्रांसफर किए थे, मगर वे रुपये उसकी पत्नी के बैंक खाते में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

मुन्नी देवी का नंबर खाते से है जुड़ा
जब उसने कस्टमर केयर से जानकारी की तो पता चला कि उसकी पत्नी का फोन नंबर किसी मुन्नी देवी पत्नी अशोक सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

शाहरुख ने दर्ज कराई एफआईआर
साइबर फ्रॉड करके उसकी पत्नी के खाते में पैसे न पहुंचकर मुन्नी देवी के खाते में डेबिट हुए हैं। पीड़ित शाहरुख अख्तर ने पुलिस व साइबर सेल को तहरीर देकर मुन्नी देवी पत्नी अशोक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें