फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात का शौहर ने बनाया वीडियो: बेगम ने पूछा ऐसा क्यों कर रहे तो दिया ये जवाब, ननदोई भी हवस में हुआ अंधा

Sun, 24 Nov 2024 10:23 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

UP Crime News Today: पीड़िता ने महिला थाने और पिंक बूथ पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर विजयनगर थाने में आरोपी पति, ननदोई और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
UP Crime News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां विजयनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर सुहागरात का वीडियो बनाने और ननदोई पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विजयनगर थाना क्षेत्र की महिला ने दर्ज मुकदमे में बताया कि इसका निकाह जून 24 में शाहदरा निवासी युवक से हुआ है। निकाह के बाद कमरे में आए पति ने सुहागरात का वीडियो बनाया और विरोध करने पर यादगार के रूप में संरक्षित करने की बात कही। करीब एक माह बाद ननदोई पीड़िता के कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत की। 

महिला का आरोप है कि विरोध पर ननदोई ने धमकी दी कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो उनके पास है और ससुराल में उसकी पत्नी के अनुसार ही रहना होगा। दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये को मांग कर पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हुई लेकिन उपचार के अभाव के चलते गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला थाने और पिंक बूथ पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर विजयनगर थाने में आरोपी पति, ननदोई और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी रितेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए तिथि दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें