फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पूरी न होने पर पत्नी की जान ली: रोज होता था क्लेश, खून से सनी कमीज और हथियार बरामद; सामने आया पूरा सच

Sun, 15 Dec 2024 07:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़)

सार

UP Crime News Today: आरोपी रमेश आए दिन घर में कलेश करता था। रमेश की मां आंखों से देख नहीं पाती है, पिता भी बुजुर्ग हो चले हैं। रमेश का बड़ा भाई रकम सिंह अविवाहित है, जो गाजियाबाद रहता है। वहीं पत्नी की हत्या के बाद चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में बहन के घर मौत में जाने से नाराज पति ने पत्नी संगीता (40) की बलकटी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति रमेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की सुबह घटना के बाद से आरोपी रमेश फरार चल रहा था।

विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका संगीता का अपनी बहनों के घर आना जाना लगा रहता था। जिसका रमेश हमेशा विरोध करता था। कुछ ही दिन पहले गोहरा आलमगीरपुर में संगीता की बहन के परिवार में एक मौत हो गई थी, जिसमें संगीता गई थी।

हत्यारोपी रमेश भी अपनी पत्नी के साथ गया था, लेकिन गोहरा के बाहर ही रुक गया और पत्नी को भी वापस लौट चलने के लिए कहा। लेकिन पत्नी नहीं मानी, इसी से क्षुब्ध होकर पत्नी के घर आने पर रमेश ने उसके साथ मारपीट की थी। शनिवार को भी इसी बात पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद सुबह करीब नौ बजे रमेश ने बलकटी से पत्नी संगीता पर हमला बोल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई थी, तभी से रमेश फरार था।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने हत्यारोपी रमेश को गांव मुक्तेश्वरा से माधापुर जाने वाले रास्ते से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रमेश ने जुर्म कबूला है, साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बलकटी और खून से सनी कमीज बरमाद कर ली गई है।
विज्ञापन

अंधी मां, बुजुर्ग पिता और अविवाहित भाई पर आयी चार बच्चों की जिम्मेदारी
आरोपी रमेश आए दिन घर में कलेश करता था। रमेश की मां आंखों से देख नहीं पाती है, पिता भी बुजुर्ग हो चले हैं। रमेश का बड़ा भाई रकम सिंह अविवाहित है, जो गाजियाबाद रहता है। संगीता ही पूरे परिवार की देखभाल करती थी, लेकिन उसकी हत्या के बाद चार बच्चों के सिर से भी मां का साया उठ गया है। बुजुर्ग दंपती इस घटना के बाद बदहवास हैं। संगीता के मेहनती होने और चरित्रवान होने की बातें ग्रामीणों के मुंह से दिनभर सुनी जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें