हत्यारोपी रमेश भी अपनी पत्नी के साथ गया था, लेकिन गोहरा के बाहर ही रुक गया और पत्नी को भी वापस लौट चलने के लिए कहा। लेकिन पत्नी नहीं मानी, इसी से क्षुब्ध होकर पत्नी के घर आने पर रमेश ने उसके साथ मारपीट की थी। शनिवार को भी इसी बात पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद सुबह करीब नौ बजे रमेश ने बलकटी से पत्नी संगीता पर हमला बोल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई थी, तभी से रमेश फरार था।
उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने हत्यारोपी रमेश को गांव मुक्तेश्वरा से माधापुर जाने वाले रास्ते से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रमेश ने जुर्म कबूला है, साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बलकटी और खून से सनी कमीज बरमाद कर ली गई है।
अंधी मां, बुजुर्ग पिता और अविवाहित भाई पर आयी चार बच्चों की जिम्मेदारी
आरोपी रमेश आए दिन घर में कलेश करता था। रमेश की मां आंखों से देख नहीं पाती है, पिता भी बुजुर्ग हो चले हैं। रमेश का बड़ा भाई रकम सिंह अविवाहित है, जो गाजियाबाद रहता है। संगीता ही पूरे परिवार की देखभाल करती थी, लेकिन उसकी हत्या के बाद चार बच्चों के सिर से भी मां का साया उठ गया है। बुजुर्ग दंपती इस घटना के बाद बदहवास हैं। संगीता के मेहनती होने और चरित्रवान होने की बातें ग्रामीणों के मुंह से दिनभर सुनी जा रही थीं।