फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बना राक्षस: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, वारदात से पहले गई थी पुलिस; पर नहीं उठाया ठोस कदम

Tue, 18 Nov 2025 05:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

एसीपी वेव सिटी ने बताया कि सोमवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्टॉफ के अन्य लोगों ने दंपती को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। रात में दोनों के शोर मचाने की आवाजें आईं। बताया कि सुमन की उसके ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
हत्यारा और मृतक राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित क्रिस्टल फार्म हाऊस के स्टॉफ रूम में सजावट करने वाले राहुल (25) का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो उनकी पत्नी सुमन (23) का शव बैड के नीचे घायलावस्था में मिला। 

विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी ने बताया कि सोमवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्टॉफ के अन्य लोगों ने दंपती को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। रात में दोनों के शोर मचाने की आवाजें आईं। बताया कि सुमन की उसके ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद पति राहुल ने भी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से खून और आटे से सना बेलन बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि बेलन से पहले सुमन से मारपीट की गई और गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसके बाद राहुल ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों के शवों को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें