फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे पर झूला पति

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के झंडापुर गांव में किराये पर रहने वाले आकाश (25) ने मंगलवार दोपहर पत्नी को वीडियो कॉल की और उसके बाद फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन

पति को फंदे पर लटकता देख पत्नी ने तुरंत झंडापुर निवासी अपने बहनोई गौरव को बताया, लेकिन जब तक वह आकाश के पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद गौरव की सूचना पर युवक के गाजियाबाद निवासी रिश्तेदार और पुलिस पहुंची। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
मूलरूप से बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़ा सिरसा (बड़ा राजपुर) निवासी आकाश झंडापुर के गली नंबर दो निवासी आरती यादव के मकान में किराये पर रहता था। करीब पांच महीने पहले वह यहां पत्नी मिलन के साथ रहने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें