फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी, सुसाइड और सवाल: दूसरे निकाह के तीसरे दिन इमरान की मौत, बच्चों को नहीं पता शगुफ्ता नई मां; मफलर बना फंदा

Tue, 07 Jan 2025 06:42 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)।

सार

तीन जनवरी 2025 को उन्होंने शहीदनगर स्थित एकता कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय शगुफ्ता से दूसरी शादी की थी। शादी होने तक उनके परिवार में किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी। शादी के बाद जब शगुफ्ता अपने ससुराल पहुंची तब इमरान के बच्चों को पता चला कि पिता ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
दूसरी शादी के तीन दिन बाद कर ली आत्महत्या - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के साहिबाबाद स्थित शहीदनगर के कपड़ा बाजार निवासी इमरान (58) ने अपनी दूसरी शादी के तीसरे ही दिन पांच जनवरी की शाम फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा कदम इमरान ने दूसरी पत्नी से हुए आपसी विवाद के बाद उठाया। परिवार वालों ने फंदे पर शव लटका देख डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पति-पत्नी में विवाद किस बात पर हुआ, यह अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

विज्ञापन

इमरान तीन बच्चों का बाप, तीनों की हो चुकी शादी
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कपड़ा बाजार के ए ब्लॉक स्थित मकान नंबर 86 में इमरान का परिवार रहता है। उनके तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। जीवन यापन के लिए इमरान कपड़ों की फेरी का काम करते थे। तीन जनवरी 2025 को उन्होंने शहीदनगर स्थित एकता कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय शगुफ्ता से दूसरी शादी की थी। शादी होने तक उनके परिवार में किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी। शादी के बाद जब शगुफ्ता अपने ससुराल पहुंची तब इमरान के बच्चों को पता चला कि पिता ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

मफलर को बनाया फांसी का फंदा
शादी के दो दिन बाद पांच जनवरी को इमरान और शगुफ्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शाम करीब 6.30 बजे परिवार वालों ने कमरे में पंखे के कुंडे में मफलर के फंदे पर इमरान का शव लटका देखा। घरवालों की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बच्चों को भी विवाद किस बात पर हुआ इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, इमरान की दूसरी पत्नी अभी बातचीत की स्थिति में नहीं है। फिलहाल झगड़े का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें