फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चार अप्रैल को सक्को वाली गली निवासी अनीसा का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका की ननद रिहाना ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी ने बताया कि नामजद महिला के पति साहिल निवासी गांव बगरई जनपद रामगढ़ झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में साहिल ने बताया कि दो साल पहले मेरी शादी अनीसा के साथ हुई थी, तभी से दंपती में किसी न किसी बात पर कहासुनी होती रहती थी। अनीसा बात-बात पर मरने की धमकियां देती थी। चार अप्रैल को अनीसा व साहिल किसी को लेकर विवाद हो गया था। अनीसा ने फांसी लगाकर मरने की धमकी दे रही थी, तो साहिल भी गुस्से में आकर उससे बोल दिया थी कि जा मर जा। उसी दिन उसने गुस्से में आकर फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें