फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दहेज हत्या के मामले में पति व जेठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। तिलकराम कॉलोनी निवासी पूजा की तेजाब पीने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चार जून को महिला के पिता न्यू विकास नगर कॉलोनी निवासी रामसिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमे में पति त्रिलोकीनाथ, चाचा ससुर किशन लाल, जेठ रविंद्र, जेठानी शिवानी, नंद सीमा, कोमल, मंजू और नंदोई नीरज को नामजद किया था। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि तिलकराम कॉलोनी में 26 वर्षीय महिला की तेजाब पीने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामले में आरोपी पति त्रिलोकनाथ और जेठ रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में त्रिलोकनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह क्रिकेट खेलने चला गया था। उसके जाने के बाद उनकी पत्नी ने तेजाब पी लिया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें