फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उमस ने बढ़ाई बेचैनी, अभी तीन दिन बारिश के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में रविवार को उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सूरज की तपिश पहले की अपेक्षा कुछ कम रही, लेकिन हवा की धीमी रफ्तार और वातावरण में अधिक नमी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग बार-बार छांव और पानी का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर 78 प्रतिशत रहने से गर्मी का असर और अधिक महसूस हुआ। सुबह से शुरू हुई उमस शाम तक बनी रही। रात में भी मौसम में खास बदलाव नहीं आया, जिससे लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल जरूर छाए रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि हवा की गति सामान्य से कम रहने और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण अगले कुछ दिनों तक उमस का असर बना रहेगा।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. अरविंद डोगरा ने सलाह दी कि ऐसे मौसम में दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, हल्के सूती कपड़े पहनें और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


तापमान का पूर्वानुमान
दिन, अधिकतम, न्यूनतम
13 जुलाई, 36, 25
14 जुलाई, 37, 26
15 जुलाई, 37, 26
16 जुलाई, 37, 26
17 जुलाई, 38, 27
18 जुलाई, 38, 27
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें