फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोबर गैस के गड्ढे में मिला मानव कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव इलना में लोक किसान इंटर कॉलेज के पीछे शनिवार सुबह गोबर गैस के गड्ढे में मानव कंकाल होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानव कंकाल को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस कंकाल की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

लोक किसान इंटर कॉलेज के छात्रों को पिछले तीन दिन से लगातार दुर्गंध आ रही थी। छात्रों ने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की। प्रधानाचार्य नानक चंद लोधी ने बताया कि छात्रों की शिकायत पर उन्होंने कॉलेज के पीछे कर्मचारियों भेजकर दुर्गंध के बारे में जानकारी करने के लिए कहा। कर्मचारियों ने बताया कि गोबर गैस के गड्ढे से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब उन्होंने गड्ढे के पास जाकर देखा तो उसमें मानव कंकाल पड़ा हुआ था।
प्रधानाचार्य की सूचना पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मानव कंकाल मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मानव कंकाल को गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें