फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डिफॉल्टरों की संपत्ति नीलाम करेगा आवास विकास परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
निशा ठाकुर
विज्ञापन

साहिबाबाद। आवास विकास परिषद अब करोड़ों रुपये लेकर बैठे डिफाॅल्टरों की संपत्ति नीलाम करने की तैयारी कर रहा है। संपत्ति की नीलामी से पहले सभी डिफाॅल्टरों को विभाग तीसरी और अंतिम चेतावनी देने की तैयारी में है। अंतिम चेतावनी के साथ ही इसी सप्ताह आवास विकास परिषद इस मुद्दे पर प्रशासनिक अधिकारियों व बिल्डरों के साथ बैठक करने वाला है।
अपर आवास आयुक्त अजय अंबष्ट ने बताया कि विभाग ने जो अपडेट डिफाॅल्टरों की सूची तैयार की है उन पर करीब पांच सौ करोड़ से अधिक का बकाया है। उन्होंने बताया कि जून में सभी डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किया गया था। उस दौरान सभी के प्रोजेक्ट के बिजली व पानी का कनेक्शन भी काटा गया। सुविधाएं बंद होने के बाद सभी डिफाॅल्टर लखनऊ आवास आयुक्त के पास पहुंचे थे। उस दौरान हुए बैठक में डिफाॅल्टरों को बकाया जमा करने के लिए तीन माह का समय दिया गया था। अब तीन माह का समय बीत चुका है बावजूद किसी भी डिफाॅल्टर ने रुपये जमा करना शुरू नहीं किया है। इससे विभाग को आर्थिक क्षति हो रही है।
विज्ञापन

इनसेट
पांच वर्ष से चल रहा बकाया
बिल्डरों पर पांच से छह वर्ष से बकाया चल रहा है। वहीं, मैसर्स फ्यूटेक फिल्टर प्रा.लि. पर विभाग का 12 वर्ष से 10,834.80 रुपये से भी अधिक का बकाया चल रहा है। इसके अलावा अन्य बिल्डरों पर 2018, 2019, 2021 व 2022 से बकाया चल रहा है। इन वर्षों में आवास विकास वसुंधरा कार्यालय संपत्ति विभाग की ओर से कई बार पत्राचार किया जा चुका है और कई को नोटिस जारी किया जा चुका है। बावजूद इसके इनके द्वारा विभाग में बकाया राशि जमा नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
यह हैं बड़े डिफॉल्टर
मैसर्स एलबी इलेक्ट्रॉनिक्स, मैसर्स बी.एक्स. एल. रियलटर्स प्रा.लि., मैसर्स उत्तरांचल बिल्डकॉन प्रा. लि., नदीम खान मैसर्स फयूटेक सेल्टर प्रा. लि., मैसर्स जेएनसी कन्सट्रक्शन प्रा.लि., मैसर्स टी.जी.बी.रियलटी प्रा.लि.,मैसर्स गार्डेनिया इंडिया लि., रमेश कुमार प्रसाद एवं मैसर्स केएसएन, बिल्डवेल प्रा. लि., सुनेजा पब्लिक स्कूल, नेचर क्योर एंड योगा ट्रस्ट, रामपाल जुनिया एवं नंदनी बिल्कॉम प्रा. लि., आ.आर.एम. सर्विसेज, मैसर्स एसकेजी होम्स प्रा. लि., अजपा परिषद सहकारी आवास समिति प्रा. लि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें