फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नामी होटलों के पानी के नमूने फेल

Fri, 03 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के नामी होटलों में भी गंदे पानी से ही सारा काम हो रहा है। इन नामी होटलों में महंगे पानी के बोतल पीने के लिए दिए जाते हैं और जो बोतलबंद पानी नहीं खरीद पाते उन्हें गंदा पानी ही पीना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में यह पाया गया है कि छह बड़े होटलों के पानी पीने लायक नहीं हैं।
विज्ञापन


इन होटलों के पानी के सैंपल लिए गए थे, जिसमें क्लोरिनेशन शून्य पाया गया है और टीडीएस की मात्रा भी अधिक मिली है। इनके सैंपल दिल्ली के लैब में बायोलॉजिकल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। इसमें राजपथ होटल, सम्राट होटल, रोजशाइन होटल कौशांबी के हैं जबकि शहर के सनराइज होटल, इम्पेरियल होटल, रॉयल रिजेंसी होटल शामिल हैं।

इन होटलों की टंकियों में गंदा और बदबूदार पानी मिला है। टंकियों के ढक्कन भी खुले मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। नमूने फेल होने वाले संस्थानों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें