इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित होटल हवेली पैलेस के मालिक विकास जैन ने पेंटर के भाई पर अकरम नाम के व्यक्ति पर धमकी देने और दबाव बनाकर ज्यादा रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन सितंबर को आरोपी ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनके कर्मचारी को भी धमकी दी। छह सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में होटल कारोबारी विकास जैन ने बताया कि उनका पेंटर के साथ रुपयों का हिसाब-किताब चल रहा है। बताया कि वह सही हिसाब मानने से इन्कार करते हुए ज्यादा रुपयों की मांग कर रहा है। आरोप है कि एक सितंबर को उसका भाई अकरम उनके कार्यालय पहुंचा और कार्यालय बंद कराने की धमकी दे डाली। इसके बाद तीन सितंबर को दोबारा कार्यालय पहुंचा और कर्मचारी को डराना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने अकरम को कॉल की और धमकी देने की वजह पूछते हुए कोर्ट में फैसला होने की बात कही। तब आरोपी ने उन्हें भी धमकी दे दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि होटल कारोबारी और पेंटर के बीच कुछ रुपयों के लेनदेन का मामला है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।