फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नवजात की मौत पर अस्पताल का ओटी व लेबर रूम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर में सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम को सील कर दिया। जांच में सामने आया कि अस्पताल बिना पंजीकरण नवीनीकरण के ही संचालित हो रहा था, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि 12 जनवरी को रावली रोड मुरादनगर स्थित सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. देवीलाल के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। वार्ड में भर्ती मरीज वार्ड बॉय के सहारे पाए गए, जो स्वास्थ्य मानकों के घोर उल्लंघन की श्रेणी में आता है। टीम को अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां मिलीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. देवीलाल ने बताया कि अस्पताल ने वर्ष 2026 के लिए नवीनीकरण नहीं कराया था, इसके बावजूद यहां प्रसव सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं दी जा रही थीं। ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम में साफ-सफाई की स्थिति खराब थी। उपकरणों की स्थिति और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।
इन गंभीर कमियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम को सील कर दिया है। विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें