फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो हजार जगहों पर जलेगी होलिका

Sun, 12 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
होलिका दहन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
होलिका दहन इस बार रविवार को है। जिले में करीब दो हजार स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। शहर में सबसे बड़ी होलिका डासना गेट क्षेत्र की होली वाली गली में रखी गई। शनिवार को बाजारों में जौ की बालियां, गुढ़लिया सहित रंग-पिचकारी, गुझिया नमकीन आदि खरीदने के लिए लोगाें की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कई वर्षों बाद होलिका दहन पर सर्वार्थसिद्धी योग बन रहा है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.24 बजे से शुरू हो रहा है। होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 8.23 बजे के बाद से है।

उन्होंने बताया कि इस बार शाम 4.30 से 6.00 बजे तक राहू काल है। उन्होंने बताया कि सर्वार्थसिद्धि योग में होलिका दहन और होलिका पूजन करने पर धन धान्य की वृद्धि होगी और घर में सुख शांति आएगी।
विज्ञापन



होलिका में 60 क्विंटल लकड़ी का इस्तेमाल
होली वाली गली में 60 क्विंटल लकड़ियों से होलिका जलाई जाएगी। चौपला स्थित तेली वाली गली को होली वाली गली कहा जाता है। शहर की सबसे बड़ी और पुरानी होली यहां जलने के बाद इसका नाम होली वाली गली पड़ गया।

होलिका दहन के संचालक उस्ताद अशोक गोयल ने बताया कि 91 साल से यहां होलिका जलाई जाती है। उन्होंने बताया कि छोटी होली पर 90 किलो हलवे का प्रसाद बांटा जाएगा।

होलिका में ना जलाएं प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुएं
होलिका दहन में आजकल लोग टायर, प्लास्टिक की बेकार वस्तुएं सहित घर का कबाड़ जलाते हैं, जिसकी वजह से वायु प्रदूषण होता है। आरडब्ल्यूए ने सभी से अपील की है कि इस बार होलिका में गोबर के उपले और सूखी लकड़ियां हीं जलाएं। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन टीपी त्यागी ने बताया कि इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अस्पतालों में रहेगी विशेष व्यवस्था
होली पर एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल में अतिरिक्त एहतियात बरती जाएगी। इसके लिए अस्पताल में अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं में स्टाफ बढ़ाया जाएगा।

इमरजेंसी में ऑन कॉल डॉक्टर बुलाए जाएंगे, जिसमें सर्जन आदि शामिल रहेंगे। अस्पताल में दस अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि दवाओं का संपूर्ण स्टॉक रखने के साथ ही नर्स और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर में सर्जन हर वक्त तैनात रहेंगे। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेके त्यागी ने बताया इमरजेंसी सेवाएं चुस्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें