फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल से नहीं मिला आशियाना

Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्षों से पजेशन के लिए चक्कर काट रहे आवंटियों ने रविवार को केडीपी ग्रांड सवाना में प्रदर्शन किया और एओए पदाधिकारियों से बिल्डर द्वारा पजेशन दिलाने की मांग की। सोसायटी के एच व आई टावर के अलॉटी ने एओए पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और बिल्डर द्वारा आनाकानी किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


आवंटियों ने वर्ष 2010-11 में ही इस टावर के लिए बुकिंग कराई थी। अब तक भी बिल्डर जल्द कब्जा देने की बात कह रहा है, लेकिन अब तक उन्हें घर की चाभी नहीं दी गई है। आवंटियों ने कहा कि कई लोग तो 95 प्रतिशत किश्त का भुगतान भी कर चुके हैं।

आवंटियों ने कहा कि पिछले शनिवार को वे लोग बिल्डर से मिले थे लेकिन बिल्डर ने उनसे अभी पजेशन देने से इंकार कर दिया है। और बचा हुआ 5 प्रतिशत पैसा भी देने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


आवंटियों ने एओए अध्यक्ष राजकुमार त्यागी से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें जल्द से जल्द पजेशन दिलवाने की बात कही। बिल्डर द्वारा पजेशन न दिए जाने पर उन्होंने एओए पदाधिकारियों से बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज कराने में मदद की भी गुहार लगाई।

बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करने में सुधीर गंगवार, विनीत कश्यप, प्रदीप चौहान, क्षितिज श्रीवास्तव, दीपक बजाज, एएन गोस्वामी, जितेंद्र बलोनी, नीरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें