फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम डिलीवरी की सुविधा मगर शर्तें बढ़ा रहीं लोगों की परेशानी

विज्ञापन
चौधरी मॉल स्थित डी मार्ट स्टोर की फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl लॉकडाउन में जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी की सुविधा के लिए विभिन्न स्टोर के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैंl लेकिन होम डिलीवरी के लिए गाजियाबाद के बड़े रिटेल स्टोर की शर्तें लोगों की परेशानी को बढ़ा रही हैंl बड़े स्टोर डी मार्ट, बिग बाजार, विशाल मेगा मार्ट, मोर सुपरमार्ट व अन्य स्टोर अपनी शर्तों के साथ लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान कर रहे हैंl कई स्टोर ने 2 से 5 किलोमीटर तक ही होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने की शर्त लगा रखी है तो, कुछ स्टोर केवल सीमित क्षेत्रों में ही होम डिलीवरी कर रहे हैंl होम डिलीवरी में कम से कम 18 से 24 घंटे का लोगों को समय दिया जा रहा हैl अलावा न्यूनतम 1500 और 2000 रुपए तक की खरीदारी टी-शर्ट भी लोगों की मुश्किल बढ़ा रही हैl सबसे पहले बात करें जीटी रोड स्थित चौधरी मॉल में डी-मार्ट की तो स्टोर केवल 10 क्षेत्रों में ही होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान कर रहा हैl इन क्षेत्रों में अशोकनगर, नेहरू नगर, राकेश मार्ग, भाटिया मोड़, रमते राम रोड, पंचशील नगर, गगन विहार, कोट गांव सहित कुल 10 क्षेत्र शामिल हैl साथी डिलीवरी में कम से कम 24 घंटे का लोगों को समय दिया जा रहा हैl जीटी रोड ओप्यूलैंट मॉल स्थित बिग बाजार स्टोर में केवल लोगों को 5 किलोमीटर तक ही होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जा रही हैl दूसरी ओर स्टोर की ओर से न्यूनतम 1500 रुपए की खरीददारी की शर्त भी लगाई गई हैl राज नगर एक्सटेंशन वीवीआइपी मॉल स्थित विशाल मेगा मार्ट ने लोगों को केवल 2 किलोमीटर के अंदर ही होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की हैl विशाल मेगा मार्ट ने 2000 के न्यूनतम ऑर्डर की शर्त भी लगाई हुई हैl न्यूनतम 24 घंटे की समयसीमा के अंदर होम डिलीवरी के साथ 50 रुपए डिलीवरी चार्ज भी लोगों से वसूला जा रहा हैl इसके अलावा शास्त्री नगर स्थित मोर सुपरमार्ट की शर्तें तो सबसे निराली हैl स्टोर ने किसी क्षेत्र में न्यूनतम 2 से 4 परिवारों के आर्डर पर ही होम डिलीवरी की सुविधा देने की बात कही हैl ऐसे में विभिन्न स्टोर की ओर से प्रदान की जा रही होम डिलीवरी की सुविधा शहर के सभी लोगों को प्राप्त नहीं हो पा रही हैl
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें