फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर लोगों को घर पहुंचाएंगी स्पेशल ट्रेनें

Sun, 26 Feb 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
टूटी पटरी से कई ट्रेनें गुजर गईं।
विज्ञापन
होली पर अगर आपको घर जाना है, लेकिन ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पाया तो अब आपको कंफर्म टिकट मिल सकेगा। रेलवे ने कई रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेनें मार्च के पहले सप्ताह से ही दौड़नी शुरू हो जाएंगी और होली के बाद तक चलेंगी। ऐसे में अब लोगों को जनरल कोच में फजीहत नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। नई दिल्ली से बरौनी के बीच तीन मार्च से सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा और एक जुलाई तक चलेगा। यानी होली के बाद समर वेकेशन में भी लोगों को राहत मिलेगी।

इसी तरह दिल्ली से दरभंगा के बीच भी सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। इसका संचालन 2 मार्च से 30 जून तक किया जाएगा। आनंद विहार से छपरा के बीच जनरल बोगी वाली ट्रेन 2 अप्रैल से 26 जून तक चलाई जाएगी। आनंद विहार से छपरा के लिए एसी, स्लीपर और जनरल कोच वाली दूसरी ट्रेन 7 मार्च से 28 जून के बीच चलेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। इनके अलावा आनंद विहार से लखनऊ, कटरा, पटना, दरभंगा और इलाहाबाद के बीच भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। आनंद विहार से इलाहाबाद तक चलने वाली ट्रेन 8 से 17 मार्च के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसका स्टॉपेज गाजियाबाद में भी रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार से कामाख्या के बीच समर वेकेशन के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन 82503/82504 का संचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन 5 अप्रैल से 30 जून तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 8 मार्च से इस ट्रेन में बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें