श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन शुरू होगा। बुधवार शाम को भगवान दूधेश्वर की आरती के होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें फूलों की होली खेली जाएगी।
दिल्ली के अमन प्रिंस एवं नोएडा के स्नेह लता एंड पार्टी के कलाकार मनमोहक झांकियों के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे। शाम 8.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया किया 24 मार्च को महंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में सुबह 9 बजे विश्व शांति यज्ञ के बाद दोपहर 2 बजे से पंखा यात्रा निकाली जाएगी।
पंखा यात्रा में 21 घोड़ों पर सवार नागा बाबा और विद्यालय के छात्रों सहित सैकड़ों साधु संत शामिल रहेंगे। यात्रा दूधेश्वरनाथ मंदिर से कैला भट्टा चौका, दिल्ली गेट देवी मंदिर, रमते राम रोड, घंटाघर, राइटगंज कीर्तन वाली गली, बजरिया, अनाज मंडी, चोपला मंदिर से, सिहानी गेट ,चंद्रपुरी हापुड़ मोड़ होकर मंदिर पहुंचेगी।
मंदिर पहुंचने के बाद बाबा की आरती के बाद 108 प्रकार का भोग लगाया जाएगा। महंत नारायण गिरि ने बताया कि 25 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।